Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने रानीपुर मोड़ चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सासद धीरज साहू के घर मिले तीन सो करोड़ रुपए की नगदी ये साबित करती है की कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता इंडिया गठबंधन के नाम से देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है और प्रधानमंत्री मोदी की भ्रष्टाचारियों पर हो रही कार्रवाई से भयभीत है। महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि देश की जनता के सामने कांग्रेस का काला चरित्र आ गया है,जिस तरह गरीब के धन की बंदरबांट कांग्रेस के नेताओं ने की है आने वाले समय में कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रदर्शन में युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पार्षद शुभम मंडोला, अनिमेष शर्मा, प्रीति गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, धीर सिंह, सर्वेश प्रजापति, महिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा अनामिका शर्मा, महामंत्री शीतल पुंडीर,प्रीति गुप्ता,उपाध्यक्ष रेनू शर्मा,मीडिया प्रभारी रंजीता झा,सह मीडिया प्रभारी गीता कुश वाहा,आईटी पुष्पापाल, सोशल मीडिया प्रभारी अंजू बधवार, जिला सदस्य संगीता बंसल एवं सुधा राठोर ,मीनाक्षी मित्तल,ममता सैनी लक्ष्मण कटारिया, अजय राजपूत, अजय कुमार, गिरीश नाशवा, निकुंज शर्मा, ऋषभ अरोरा, राजकुमार शर्मा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *