कावड़ मार्ग पर पहुचे हाथी,वन विभाग ने वापस भेजा
1 min read
कांवड़ियों का स्वागत करने आए जंगली हाथी, वनकर्मियों ने खदेड़ा
हरिद्वार: कांवड़ मेले की चहल-पहल के बीच देर-रात लक्सर मार्ग पर दो हाथी सड़क पर निकल आए। जबकि इस समय सड़क पर कांवड़ियों का आना-जाना बना हुआ था। हाथियों को देखकर कुछ कांवड़िए तो सहम गए और अपने वाहन एक ओर खड़े कर हाथियों के निकलने का इंतजार करने लगे लेकिन हाथी भीड़भाड़ के आसपास ही बने रहे। वनविभाग को सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंची और हाथियों को वापस खदेड़ा।
