ताजा खबर:: हरियाली पर्व तीज पर विभिन्न संस्थाओं ने किये आयोजन, देखें पूरी खबर
1 min readहरियाली तीज न केवल महिलाओं,बल्कि प्रकृति के सौंदर्य और श्रृंगार का भी प्रतीक है-स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश: परमार्थ विद्या मन्दिर और परमार्थ नारी शक्ति केन्द्र में आज बड़े ही धूमधाम से हरियाली तीज मनायी गयी। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी भगवती सरस्वती के आशीर्वाद से परमार्थ विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। हरियाली तीज,भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि देवी पार्वती ने 108जन्मों तक कठोर तपस्या की। भगवान शिव के प्रति उनकी भक्ति, प्रेम और अटूट आस्था थी,उसी के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष हरियाली तीज मनायी जाती है। हरियाली तीज,प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं,झूला झूलती हैं और लोकगीत गाती हैं तथा शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। यह पर्व समर्पण और समृद्ध वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। हरियाली तीज का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। यह पर्व न केवल महिलाओं के सौंदर्य और श्रृंगार का प्रतीक है,बल्कि यह प्रकृति के सौंदर्य और श्रृंगार का भी प्रतीक है,जो हमें प्रकृति के साथ गहरे संबंधों को भी दर्शाता है। हरियाली तीज का उत्सव मनाने के साथ ही अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में पेड़-पौधों का रोपण अवश्य करें। जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश आने वाली पीढ़ियों को भी प्राप्त हो सके। विद्यालय परिसार में आवंले के पौधों का रोपण कर पर्वों के अवसर पर पेड़-पौधे लगाने की परंपरा को आत्मसात करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प कराया। हरियाली तीज के इस पावन अवसर पर सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया।
भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है हरियाली तीज पर्व-शशी अग्रवाल

हरिद्वार: श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग की और से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। हरिद्वार दिल्ली हाईवे स्थित होटल में आयोजित तीज कार्यक्रम में तीज क्वीन, मेहंदी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत संगीत से सजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाली महिलाओं डा.अलका सिंघल,एडवोकेट प्राची गुप्ता,शिप्रा अग्रवाल,डा.मोनिका गोयल,गितिका अग्रवाल,रेखा अग्रवाल, डा.सुषमा गुप्ता,नमिता अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर वैश्य नारी सम्मान से सम्मानित भी किया गया। महिला विंग की संस्थापक शशी अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित पर्व है। शास्त्रों के अनुसार देवी पार्वती ने कई जन्मों तक भगवान शिव की कठोर तपस्या की और पति के रूप में उन्हें प्राप्त किया। उसी के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष हरियाली तीज मनायी जाती है। संरक्षक रानी अग्रवाल व अंजना गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरियाली तीज पर्व समर्पण और समृद्ध वैवाहिक जीवन का भी प्रतीक है। सीमा अग्रवाल व पिंकी अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। यह पर्व न केवल महिलाओं के सौंदर्य और श्रृंगार का प्रतीक है,बल्कि यह प्रकृति के सौंदर्य और श्रृंगार का भी प्रतीक है। इस अवसर पर शशी अग्रवाल,आरती अग्रवाल,सीाम अग्रवाल,पिंकी अग्रवाल,बीना गुप्ता,रानी अग्रवाल, अंजना गुप्ता, अर्चना अग्रवाल,शालिनी अग्रवाल,नमिता गुप्ता,रीतू तायल,संगीता अग्रवाल ,पूजा अग्रवाल,सपना गर्ग,विनती जैन,तोषी अग्रवाल,पंखिला अग्रवाल,नीति मेहता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
संस्कृति और परंपरांओं के सम्मान का संदेश देता है तीज पर्व-नरेश रानी गर्ग
हरिद्वार: वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगत सिंह चौक समीप होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शालू गर्ग को तीज क्वीन चुना गया। संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज पर्व संस्कृति और परंपरांओं का सम्मान करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि तीज पर्व पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और परिवार के लिए मंगल कामना करती हैं। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। जीवन में हरियाली और खुशहाली बनाए रखें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहें। अध्यक्ष निधि बंसल एवं महामंत्री प्रीति गुप्ता ने कहा कि तीज महोत्सव परंपरांओं को दर्शाने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को महिलाओं के सम्मान के लिए अपनी भूमिका को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। सभी को तीज महोत्सव की बधाई देेते हुए संरक्षक डा.विशाल गर्ग ने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। पर्व महिला सशक्तिकरण को भी दर्शाने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर अरुणा बंसल,मीरा जैन,वंदना गुप्ता,अध्यक्ष निधि बंसल,महामंत्री प्रीति गुप्ता ,कोषाध्यक्ष आंचल,गौरी गर्ग,विनीशा गर्ग,तीज क्वीन शालू गर्ग,वर्षा गुप्ता,अर्चना गुप्ता,पूर्णिमा,इंदु गुप्ता,अलका अग्रवाल,अंजलि गोयल,आयुषी गोयल,सीमा मेहता,रागिनी अग्रवाल,सरिता,प्रतिमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।
तीज पर्व पर भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा ने महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीन

