होटल पर 17 बोरिंग पंपों से लगातार भूजल दोहन कर पानी नालों में बहाने पर आक्रोश
1 min read
हरिद्वार: पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में बन रहे एक बड़े होटल पर 17 बोरिंग पंपों से लगातार भूजल दोहन कर पानी नालों में बहाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर होटल निर्माण में लगे पंपों को बंद करने की मांग की है। शर्मा ने कहा कि इससे आसपास के आश्रमों और धर्मशालाओं के कुएं व पेयजल नल सूख गए हैं, जिससे संत बाहुल्य क्षेत्र भूपतवाला में श्रद्धालुओं के लिए पानी की कमी हो रही है। उन्होंने पंपों को तुरंत बंद कराकर क्षेत्र को पेयजल समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया है।
पार्षद सूर्यकांत शर्मा के साथ पत्र सौंपने वाले में श्री रामलीला कमेटी भूपतवाला के अध्यक्ष अमित गुप्ता ,समाजसेवी जनेश्वर त्यागी,लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी,प्रमोद पाल,विनय शंकर दुबे,राकेश सिंह, रामेश्वर शर्मा,धीरज झा,आशु कंडवाल,नीरज शर्मा,प्रदीप शर्मा,हेमनारायण अग्रवाल, रमेशनाथ गोस्वामी,गौरव खन्ना,विनीत शर्मा,यश,उमेश जैन,पंकज जोशी,राजा कश्यप,विष्णु उपाध्याय ,विशाल गौड़,अभिनव,सूरज,अमित,सोनू सैनी,नीरज तनेजा,दिनेश सैनी,मनी,रविपाल,अनूप पाल ,दीपक पंत,आदर्श पांडे,सूरज शर्मा,अंकित कौशिक,अश्विनी बिश्नोई,सूरज शर्मा,सूरज गुप्ता ,संदीप,अनूप आदि शामिल रहे।
