“सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया रोस्टर जारी
1 min read
जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने मई 2025 के लिए “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का रोस्टर जारी किया है। इसके तहत, जनपद के अधिकारी चयनित गाँवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे, रात्रि विश्राम करेंगे और जन कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शिकायतों को दर्ज करें और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि निस्तारण जनपद/शासन स्तर पर होना है, तो शिकायतें कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी को सौंपी जाएँगी। अपरिहार्य कारणों से भ्रमण न कर पाने की स्थिति में जिलाधिकारी को सूचित करना होगा और अगले दिन भ्रमण करना होगा। भ्रमण के बाद, अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय और जिला अर्थ संख्याधिकारी को जमा करनी होगी।
