चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि
1 min read
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने आज रोशनाबाद स्थित परिवहन संभागीय कार्यालय हरिद्वार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा के लिए किए जा रहे ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया और उसकी समयावधि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
राज्यमंत्री जमदग्नि ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देशभर से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने टैक्सी चालकों और यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को कम से कम समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग इस दिशा में तत्परता से कार्य करें।
परिवहन विभाग के अधिकारियों निखिल शर्मा, नेहा झा, कृष्णा पलड़िया और एल्विन रॉक्सी ने राज्यमंत्री को परिवहन संभागीय कार्यालय का निरीक्षण कराया और सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, उप ब्लॉक प्रमुख उधम चौहान, मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, धर्मेंद्र चौहान, देवेश वर्मा, संदीप शर्मा, विनीत प्रताप, अनुज चौहान, ऋषि शर्मा, विजय भारद्वाज, नरेंद्र सिंह चंदेल, विशाल शर्मा, रतनपाल चौहान और सुशांत चौहान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
