Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

एसएमजेएन कॉलेज में भारत-पाक युद्ध पर संगोष्ठी, युवाओं ने सेना में जाने की जताई इच्छा

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: एसएमजेएन कॉलेज में भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आयोजित संगोष्ठी में छात्रों ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा की प्रबल इच्छा जताई और प्रधानमंत्री से सीमा पर तैनाती की अनुमति मांगी।
मुख्य अतिथि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कॉलेज स्तर से सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य करने और सभी कॉलेजों में एनसीसी इकाइयां स्थापित करने की आवश्यकता बताई। प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा ने पहलगाम की घटना को पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत बताते हुए प्रधानमंत्री के करारे जवाब की सराहना की और कहा कि आज बेटियां भी हथियार उठाने को तत्पर हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने युवाओं से सेना में भर्ती होने का आह्वान किया।
छात्राओं अपराजिता, अर्शिका, रिया कश्यप और कशिश ठाकुर ने देशप्रेम का प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद को समाप्त करने और सीमा पर जाने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने सीमा पर भेजे जाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया, जिस पर दिव्यांशु, अली, मानसी, इशिका, अंशिका, टिया, ओमिषा, आंचल, चारू, संध्या, शगुन, अनुराधा, शिवानी, नेहा, वैष्णवी धीमान, कामिनी, गौरव बंसल, महक और रिया सहित कई छात्रों ने हस्ताक्षर किए।
संगोष्ठी में प्रोफेसर जगदीश चंद्र आर्य, विनय थपलियाल, डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. शिव कुमार चौहान, वैभव बत्रा, डॉ. अमिता मल्होत्रा और कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पांडे भी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *