Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

स्नान के दौरान परिजनों से बिछड़ी 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला,पुलिस ने मिलाया

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। रविवार को राजस्थान के जोधपुर निवासी 74 वर्षीय उषा देवी पत्नी मुरलीधर अपने परिजनों के साथ विष्णु घाट पर गंगा स्नान के लिए आई हुई थीं। स्नान के दौरान वे अपने परिजनों से बिछड़ गईं। वृद्धावस्था के कारण वे घबराई हुई थीं और अपने परिजनों को ढूंढ पाने में असमर्थ थीं।परिजनों द्वारा काफी देर तक खोजबीन किए जाने के बाद जब वे नहीं मिलीं,तो उन्होंने तुरंत पुलिस की सहायता ली। तत्परता दिखाते हुए कोतवाली नगर पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की और शीघ्र ही उषा देवी को सुरक्षित रूप से ढूंढ लिया।इसके पश्चात पुलिस ने उषा देवी को उनके परिजनों से मिलवाया और सकुशल उनके साथ भेज दिया। परिजनों द्वारा इस संवेदनशील और मानवता से भरे प्रयास के लिए हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *