Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

धामी सरकार के 4 साल: ऐतिहासिक निर्णयों और विकास का मील का पत्थर

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता और महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके सफल 4 साल पूरे होने पर बधाई दी। सेठी ने हरिद्वार आगमन पर हेलीपैड पर धामी से मुलाकात की और राज्य में उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग और संजय त्रिवाल भी मौजूद थे।
सुनील सेठी ने कहा कि धामी सरकार ने पिछले 4 वर्षों में उत्तराखंड को कई ऐसी उपलब्धियां दी हैं जो किसी सौगात से कम नहीं हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का विशेष उल्लेख किया, जिन्होंने उत्तराखंड को कुछ मामलों में देश का पहला राज्य बना दिया है। सेठी के अनुसार, धामी सरकार ने बिना किसी दबाव या भेदभाव के काम करते हुए ऐसी सफलताएं हासिल की हैं जो अन्य राजनीतिक दलों के लिए हमेशा एक सपना रही हैं।
विशाल गर्ग और संजय त्रिवाल ने भी इन 4 वर्षों को उत्तराखंड के विकास के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में हुए कार्य राज्य के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे। भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि धामी सरकार के इन सफल कार्यों से भाजपा का जनाधार बढ़ा है, जो 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की रिकॉर्ड सीटों पर जीत का आधार बनेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *