Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

कैलाश मानसरोवर यात्रा: अब कुछ ही घंटों में शिव से साक्षात्कार का सशक्त माध्यम

1 min read
Listen to this article

चंपावत: मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग बताया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होना सिर्फ यात्रा करना नहीं, बल्कि शिव भक्ति में आत्मसमर्पण की अनुभूति है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जहां पहले यह यात्रा 7 दिन या उससे अधिक समय लेती थी, वहीं अब यह कुछ ही घंटों में संभव हो गई है। उन्होंने इसे शिव से साक्षात्कार का एक सशक्त माध्यम बताया।
राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हर पड़ाव पर स्वास्थ्य, आवास, भोजन और सुरक्षा जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय और सुरक्षित यात्रा के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं ने चंपावत के लोगों के आत्मीय व्यवहार और सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अपनी यात्रा को स्मरणीय और सुरक्षित बताया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *