Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

खास खबर: हरिद्वार जनपद की ताजा खास खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

श्री रामलीला भवन कनखल में गणेशोत्सव

हरिद्वार के श्री रामलीला भवन कनखल में धर्म रक्षा मिशन द्वारा 17वाँ गणेश जन्मोत्सव मनाया गया। इस आयोजन में आचार्य पंडित नितिन शुक्ला के सानिध्य में भगवान गणेश का सहस्रनामों द्वारा अभिषेक किया गया। पंडित शुक्ला ने भक्तों को गणेश विसर्जन के दौरान केमिकल युक्त मूर्तियों के उपयोग से बचने के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम में नगर विधायक मदन कौशिक , मेयर किरण जैसल सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि

उoत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने हरिद्वार के श्री विश्नोई आश्रम, भीमगोड़ा में ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महंत राजेंद्रानंद को गौ सेवा और समाज के प्रति समर्पित एक सरल संत बताया।
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कर्मचारियों का आंदोलन 52वें दिन भी जारी रहा, जिसे भीम आर्मी ने अपना समर्थन दिया। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी में भारत सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों को तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन

अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी, हरिद्वार द्वारा पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मोत्सव, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर चादरपोशी, रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरण जैसे कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यातायात पुलिस का अभियान
हरिद्वार में यातायात पुलिस और सीपीयू ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर तीन दिनों में 515 वाहनों का चालान किया और 79 वाहनों को सीज किया। यह कार्रवाई चंडी चौक, जगजीतपुर, रानीपुर मोड़ चौक सहित विभिन्न स्थानों पर की गई, जिसमें ड्रिंक एंड ड्राइव और बिना हेलमेट जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *