Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

देहरादून संक्षिप्त: आज की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य ने की पर्यावरण प्रबंधन की समीक्षा

हरिद्वार। एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने हरिद्वार में जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए विशेष प्रयास करने, ठोस अपशिष्ट और प्लास्टिक प्रबंधन पर ध्यान देने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लान को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखने और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सुनी विभिन्न शिकायतें

​देहरादून। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने देहरादून में विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई की। कुल 10 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें संपत्ति विवाद, सेवा-संबंधी मामले और भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मामले शामिल थे। आयोग ने संबंधित विभागों को शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए और लापरवाह अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की।

एनआईवीएच की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर देहरादून प्रशासन ने एनआईवीएच (दृष्टिबाधितों के लिए संस्थान) की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। बच्चों के पार्क में बनी एक मजार को तत्काल ध्वस्त कर दिया गया। जिला प्रशासन सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *