Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

ताजा खबर: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में सिंहद्वार श्रद्धानंद चौक से देशरक्षक तिराहा,कनखल चौक,पहाड़ी बाजार,बंगाली मोड होते हुए वापस सिंहद्वार तक बाइक रैली निकाली।कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के अंतर्गत बाइक रैली के दूसरे चरण में निकाली गयी बाइक रैली में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश प्रभारी सुरभी द्विवेदी,प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर भी शामिल हुए।इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सुरभी द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ देश को जगाने का कार्य किया।वोट चोरी कर भाजपा अपनी सरकार बनाती है।चुनाव आयोग के साथ साथ भाजपा भी जनता की दोषी है और दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष और जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं।विपक्ष बहुत मजबूत है और जनता के साथ है।जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि देश संविधान से चलता आया है और भविष्य में भी संविधान से चलेगा।संविधान ही एक आम नागरिक को सरकार चुनने का अधिकार देता है।बीएलओ ने बीजेपी के साथ मिलकर जनता के मताधिकार को छीना है।हरिद्वार में भी बाहरी लोगों के वोट बनाए गए।स्थानीय लोगों के साथ धोखा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, तुषार कपिल,नितिन तेश्वर ,वरुण बालियान,तरुण व्यास,दुर्गेश शर्मा,मृत्युंजय पांडे,रवि राजू,ऋषभ वशिष्ठ,राजबीर सिंह चौहान,अशोक शर्मा,सागर बेनीवाल,जितेंद्र सिंह,आशु भारद्वाज,लता जोशी,पार्षद सुनील कुमार ,सोहित सेठी,हिमांशु गुप्ता,सुमित त्यागी,राजीव भार्गव,संजय कुमार,सार्थक ठाकुर,जितेंद्र सिंह ,अक्षय गोदियाल,वंश,जोनी,मोहित चंचल,तनु वालिया,आशुतोष श्रीवास्तव,लक्की महाजन ,मनीष गुप्ता,याज्ञिक वर्मा,जतिन हांडा,विकास चंद्रा,ओम पहलवान आदि शामिल रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *