Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित

1 min read
Listen to this article



हरिद्वार:  उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की प्रदेशस्तरीय बैठक नगर निगम स्थित यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई।मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश के सफाई मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। जिसमें संविदा,आउटसोर्स,मोहल्ला स्वच्छता समिति के नियमितीकरण,सफाई कर्मचारियों के मृत पदों की बहाली, मानको के अनुसार 10000की आबादी पर 40कर्मचारियों की नियुक्ति,सफाई कर्मचारियों कोे सफाई नायक पदों पर पदोन्नति,वर्षों से नगर निगम के आवासों में रह रहे कर्मचारियों को अधिकार पत्र दिए जान सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया। बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का विस्तार करते हुए उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ को मोर्चे में सम्मिलित किया गया।बैठक में मोर्चे के घटक संगठन उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ,अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस,म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन,उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ,स्वायतशासी कर्मचारी महासंघ,आदि संगठन एवं उनके पदाधिकारी शामिल हुए।जिसमें वरिष्ठ सफाई मजदूर नेता राम अवतार राजोर,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष गौरव,श्रमिक नेता मुरली मनोहर, राजेंद्र श्रमिक,प्रवीण तेश्वर,आत्माराम बेनीवाल,महेन्द्र राही,राजेंद्र सिंह,सलेकचंद,नानकचंद,आनंद कांगड़ा,प्रवीण कुमार,जितेंद्र तेश्वर,संजीव बाबा,सन्नी कुमार,मनोज,बाली,काकू आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *