Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: पुलिस ने गोल्डन आवर में बचाई 5 जिंदगियां

1 min read
Listen to this article

पौड़ी, उत्तराखंड (नीलकंठ): गुरुवार देर शाम पौड़ी पुलिस ने एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया। यह घटना तब हुई जब एक वैगनआर कार (संख्या UP16-3392) नीलकंठ रोड पर पटना वाटरफॉल के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस कंट्रोल रूम को शाम 7:28 बजे इस दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही लक्ष्मणझूला थाने से पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल सड़क पर लाया गया और वहां मौजूद पुलिस वाहन तथा कुछ स्थानीय गाड़ियों की मदद से उन्हें लक्ष्मणझूला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों की जान बचाई जा सकी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *