Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार संक्षिप्त:  हरिद्वार जनपद की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

अवैध शराब तस्करी पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये की 222 पेटी देशी शराब जब्त की है। कलियर पुलिस को सूचना मिली थी कि तेजूपुर के लिए आवंटित शराब को अवैध रूप से इमलीखेड़ा स्थित ठेके पर उतारा जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों, शाहनवाज और रजत को पकड़ा। दोनों ने बताया कि तेजूपुर और इमलीखेड़ा के ठेकेदारों की मिलीभगत से यह काम हो रहा था। पुलिस ने महिंद्रा पिकअप को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस लाइन में कैंसर जागरूकता कैंप का आयोजन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की पहल पर हरिद्वार पुलिस लाइन में उज्जवल सपने एनजीओ और गंगा प्रेम हॉस्पिटल, ऋषिकेश के सहयोग से कैंसर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉ. तरन जीत सिंह ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को ओरल, ब्रेस्ट, और सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण, बचाव के उपाय और एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस कैंप में 120 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया गया।

भाजपा की ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति पर काम जारी: किरण चौधरी

हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह जिले में कुल 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास’ की नीति पर आगे बढ़ रही है और उनका लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की कम से कम 8 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और ग्रामीण भी मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *