Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

वैश्य समाज की महिलाओं ने किया कीर्तन एवं डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन

1 min read
Listen to this article

.हरिद्वार।   शारदीय नवरात्रों के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग की और से पुराना रानीपुर मोड़ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में कीर्तन एवं डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज की महिलाओं ने भाग लिया।महिलाओं ने ढोलक,मंजीरे और तालियों की मधुर संगत के साथ मां.    भगवती की स्तुति में सुंदर भजन प्रस्तुत किए।कीर्तन के बाद रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया।महिला विंग की संरक्षक बृजेश कंसल और डा.अलका सिंघल ने बताया कि शारदीय नवरात्रि आत्मशुद्धि,साधना और शक्ति की उपासना का पर्व है।कार्यक्रम संयोजक अर्चना अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं।नवरात्रि नारी शक्ति का प्रतीक है और इस पर्व पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में उनके महत्व को दर्शाती है।कार्यक्रम में पिंकी अग्रवाल,प्राची गुप्ता, ललतेश गुप्ता,अर्चना अग्रवाल,रूपाली मित्तल,हिमानी अग्रवाल,सीमा अग्रवाल,संध्या गुप्ता,संगीता अग्रवाल, पायल जैन,सोनिया अग्रवाल,सपना अग्रवाल,मोहिता अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल,गीता गुप्ता,बृजेश कंसल,अंजना गुप्ता, रश्मि अग्रवाल,सोनम अग्रवाल,कंचन अग्रवाल,सपना अग्रवाल, ध्वनि, सपना गर्ग आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रही। कार्यक्रम का समापन मां दुर्गा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *