Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार: आज दिन भर की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित

​हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल और पंजाब के विधायक सुखविंदर कोटली की उपस्थिति में 20 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए नेताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी सुखविंदर कोटली ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने को कहा। जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने दलित उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।

संकल्प वेलफेयर सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविश भटीजा के संयोजन में ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 42 लोगों ने रक्तदान किया। रविश भटीजा ने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमी नहीं आती और यह किसी का जीवन बचाने की खुशी देता है। डॉ. रविंद्र चौहान ने बताया कि रक्तदान से बीपी, हीमोग्लोबिन, एचआईवी आदि की जांच होती है, और नियमित रक्तदान कैंसर के खतरे को कम करता है और हृदयघात की संभावना में 90% तक कमी लाता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *