Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

ट्रेन की चपेट में आने से हाथी शावक की मौत; गुस्साए हाथियों ने डेढ़ घंटे तक रोकी ट्रेन

1 min read
Listen to this article

रायवाला, 1 दिसंबर2025

​ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए हाथियों के झुंड ने ट्रैक पर जमकर हंगामा किया और लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रेन को घेर कर रखा, जिसके कारण इस मार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह बाधित रहा और कई ट्रेनें लेट हो गईं।

यह घटना रायवाला-मोतीचूर रेलवे ट्रैक क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक हाथी के शावक की मौके पर ही मौत हो गई।

​हादसे के बाद शावक से बिछुड़े हुए अन्य हाथियों ने तुरंत ट्रेन को घेर लिया और ट्रैक पर डटे रहे, जिससे रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। अधिकारियों ने ट्रेन को तत्काल रोक दिया। हाथियों के रोके रखने के कारण कई ट्रेनें डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक प्रभावित रहीं।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने सूझबूझ और हिम्मत के साथ स्थिति को संभाला और समय रहते ट्रैन की आवाजाही को सामान्य पटरी पर लाने की कोशिश की। इससे पहले भी कई घटनाएं रेलवे ट्रैक पर हो चुकी हैं और तीन दर्जन के लगभग हाथियों को अपनी जान गंवानी पड़ी ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *