Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

बड़ी खबरें: हरिद्वार में आज  की मुख्य खबरें,यहां देखें

1 min read
Listen to this article


उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए

हरिद्वार:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान,निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा बुधवार को सुशासन कैंप का सफल आयोजन विकास प्राधिकरण,शाखा कार्यालय रुड़की के सभागार में किया गया। इससे पूर्व भी दो सुशासन कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे। कैंप में सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ,अधीक्षण अभियंता राजन सिंह,सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल,टेक्निकल कंसल्टेंट गोविंद,अवर अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका द्वारा विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित,पारदर्शी एवं संतोष जनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके।कैंप के दौरान 14मानचित्र स्वीकृत किए गए तथा 19मानचित्र निर्गत किए गए। इस प्रकार कुल 33मानचित्रों का निस्तारण किया गया।त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से आवेदकों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की।धामी सरकार की इस पहल की एवं प्राधिकरण के कार्य की लाभार्थियों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई।प्राधिकरण ने बताया कि अगला सुशासन कैंप पुनः 19तारीख को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण,शाखा कार्यालय रुड़की में आयोजित किया जाएगा।प्राधिकरण ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सुशासन कैंप में पहुँचकर अपने निर्माण मानचित्र,शुल्क निस्तारण,तकनीकी समाधान एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दों का त्वरित निस्तारण प्राप्त करें।

अम्बरीष जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए-आलोक शर्मा
हरिद्वार:   जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व अम्बरीष कुमार विचार मंच द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व विधायक श्री अम्बरीष कुमार जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने की।गोष्ठी को मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि अम्बरीष कुमार जी का जीवन हमें संघर्ष की प्रेरणा देता है और आज के दौर में जब सरकार सारे अनैतिक हथकण्डे अपनाकर देश के संविधान और लोकतंत्र को कुचलना चाहती है तब अम्बरीष जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य वक्ता रजनीकांत शुक्ला ने कहा कि अम्बरीष जी को उत्तरप्रदेश विस में पहली बार निर्वाचित होने पर सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब मिला जो कि हरिद्वार के लिए गौरव की बात है। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमन गर्ग,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि अम्बरीष जी का जीवन गांधी, नेहरू,अम्बेडकर,लोहियाजी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहा।पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि अम्बरीष जी का जीवन हमें प्रेरणा देता हैं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश और समाज का मार्गदर्शन करें।वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि अम्बरीष कुमार जी ने जीवन पर्यन्त धर्मनिरपेक्ष ताकतों का ध्वजवाहक रहे और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी और व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अम्बरीष कुमारजी ने कभी भी सांप्रदायिक ताकतों से फैसला नहीं किया,जीवनभर वैचारिक सिद्धांतों पर अडिग रहे। यूनियन अध्यक्ष मुकुल जोशी और श्रमिक नेता राजेंद्र चुटैला ने कहा कि अम्बरीष कुमार जी ने जीवन भर सफाई कर्मचारियों,मजदूरों के लिए संघर्षरत रहकर अनेकों आंदोलनों का नेतृत्व किया। पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट और वरिष्ठ नेता बलराम गिरी कड़क ने कहा कि अम्बरीष कुमार जी ने धर्म जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर अपने जीवन से समाज को प्रेरित किया।गोष्ठी कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी,पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामयश सिंह,वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा,राजबीर सिंह,वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह,इरफान अंसारी,इसरार अहमद,नईम कुरैशी,चौधरी करतार सिंह खारी,शहर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव पाराशर,भगवती प्रसाद सेमवाल,पूर्व पार्षद राजीव भार्गव,पार्षद महावीर वशिष्ठ,हिमांशु गुप्ता,सोहित सेठी,विवेक भूषण,पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ,पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी,शहाबुद्दीन अंसारी,एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा,सोहन लाल रतूड़ी,रचना शर्मा,अंजू द्विवेदी,दीपिका गुप्ता,शालू आहूजा,अजय शर्मा,मनीष गुप्ता,विजय प्रजापति ,उज्जवल वालिया,हिमांशु राजपूत,ऋषभ अरोड़ा,उत्कर्ष वालिया,सुमन अग्रवाल,नवीन निश्चल, जावेद खान,सोम कुमार,तेज गुप्ता,गीता अग्रवाल,बाला,सुरेन्द्र अग्रवाल,महेश दास,अरविंद बबली, नरेंद्र उपाध्याय,अमित गुप्ता,करन सिंह राणा,मयंक त्यागी,रोहित नेगी,हिमांशु गुप्ता मन्नू,प्रदीप कुमार,महेश बर्मन,अरूण राघव,नवीन सैंस,अनंत पाण्डेय,धनीराम शर्मा,धर्मेन्द्र चौधरी,नीरज मंगल, अनिल आत्रेय आदि उपस्थित रहे।
साथ में फोटो नम्बर 16
जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करे-डी. सेंथिल पाण्डियन
केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा
संयुक्त सचिव का जिलाधिकारी मयूर सिंह ने किया स्वागत
हरिद्वार। संयुक्त सचिव,पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय,डी.सेंथिल पाण्डियन की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की।बैठक में जल शक्ति अभियान के तहत जनपद में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों के संबंध में स्लाइड शो के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई गई।इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में जानकारी दी गई।बैठक की समीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, डी.सेंथिल पाण्डियन ने उपस्थित अधिकारियों के निर्देश दिए कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जो भी कार्य किए जा रहे है,उनको आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करना सुनिश्चित करे,जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आमजनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित हो इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाते हुए आम जनमानस को जागरूक किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जनपद में संचालित योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार को कोई समस्या या कठिनाई आ रही है तो उसके समाधान के लिए कारगर उपाय निकला जाए,योजनाओं का समय-समय पर भी सक्षम अधिकारियों द्वारा भी मॉनिटरिंग की जाए।बैठक में संयुक्त सचिव द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के समीक्षा की,स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश दिए है कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में और महिलाओं के प्रसव केंदों साथ ही सभी सीएचसी,पीएचसी एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही माइक्रो लेवल पर काम करने के निर्देश दिए,जिससे की बेहतर रिजल्ट आ सके। उन्होंने जनपद में प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव के दौरान हुई डेथ पर एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने बैठक के दौरान बाल विकास की समीक्षा करते हुए बाल विकास अधिकारी से कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी से कहा कि सीएचआर के माध्यम से जनपद के स्कूलों में सुधार हो रहा है लेकिन धरातल पर काम कर सुधार लाने के निर्देश दिए,साथ ही छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए जिससे वो बार बार पढ़ सके और उसकी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों कृषि,मत्स्य रीप,बैंक आदि से जनपद में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत बहादराबाद ब्लॉक में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बीडीओ बहादराबाद से जानकारी लेते हुए कहा कि ़जो भी टारगेट दिए गए है उन्हें समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि संयुक्त सचिव द्वारा बैठक में जो भी दिशा निर्देश दिए गये है,उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन कराया जायेगा।इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,तकनीकी अधिकारी जल शक्ति अभियान अंजली कुशवाहा,औरंगाबाद प्रधान कमलेश देवी,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी ,अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुभाष शाक्य,अपर निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,बीडीओ मानस मित्तल,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, एलडीएम दिनेश गुप्ता सहित जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *