हरियाणा: झज्जर में भीषण सड़क हादसा: 5 की मौत
1 min read
झज्जर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहाँ एक अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलट गया।
कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह पिचक गई और शवों को निकालने के लिए भारी मशीनों की मदद लेनी पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ या कोहरे के कारण।
