Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार: ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज की मूर्ति स्थापना

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। भारत माता मंदिर के संस्थापक, पद्मभूषण निवृत्त शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज की स्मृति में उनके समाधि मंदिर में ‘श्रीविग्रह’ (मूर्ति) स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

वैदिक परंपराओं के अनुसार यह भव्य समारोह 4, 5 और 6 फरवरी, 2026 को आयोजित होगा। इस महोत्सव की अध्यक्षता जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज करेंगे। संस्था के प्रमुख आई डी शास्त्री एवं कार्यक्रम समन्वयक पीयूष शर्मा ने बताया कि मूर्ति स्थापना समारोह सनातन धर्म की मर्यादाओं और पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *