Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तराखंड हल्द्वानी: आज दिनभर जनपद की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article


* सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
* मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ट्रैप कैमरे, सोलर फेंसिंग और गहन निगरानी के निर्देश
* विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी “कार्य समयबद्ध और समन्वय से हों”
हल्द्वानी:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एफटीआई सभागार,हल्द्वानी में कानून व्यवस्था एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध,पारदर्शी एवं समन्वय के साथ पूरे किए जाएं।मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर बल दिया।उन्होंने सभी संवेदनशील स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए जाने,सोलर फेंसिंग व तारबाड़ प्रणाली को मजबूत करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने वन विभाग को ठोस एवं कारगर उपाय अपनाने के लिए कहा,ताकि जनहानि और फसलों को होने वाले नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने फायर लाइन (अग्निरोधक खाइयों) को दुरुस्त रखने,संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने,रेंजवार मॉनिटरिंग करने और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि वनाग्नि की किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।हल्द्वानी शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विकास कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं,अतःनिर्माण कार्यों के दौरान जनता को अनावश्यक असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और जवाबदेही के साथ करें।कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं होगी।उन्होंने कहा कि विभाग आपसी जिम्मेदारियों को एक-दूसरे पर न डालें और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हों।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने पुलिस, प्रशासन तथा विभागों को आमजन के प्रति संवेदनशील,उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने बताया कि रानीबाग स्थित बंद पड़ी एचएमटी फैक्ट्री की भूमि पर सरकार द्वारा आईटी हब विकसित करने की योजना पर कार्यवाही गतिमान है।इससे क्षेत्र में रोजगार सृजन एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने हल्द्वानी नगर के बच्चीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में सिंचाई विभाग की नहरों के चौड़ीकरण एवं मरम्मत संबंधी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।सांसद अजय भट्ट ने वन क्षेत्रों में वाचरों की संख्या बढ़ाने,झाड़ियों की कटान करने तथा वन आच्छादित क्षेत्रों से गुजरने वाले मार्गों की नियमित सफाई एवं मरम्मत कराने का सुझाव दिया।सचिव/आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मंडल में कानून व्यवस्था,ओवरलोडिंग के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई तथा अन्य प्रशासनिक कदमों की जानकारी दी।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।वन संरक्षक सी.एस.जोशी ने अवगत कराया कि पनियाली क्षेत्र में कैमरों में लैपर्ड नहीं,बल्कि बाघ की पहचान हुई है,जिसे पकड़ने की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जा रही है।बैठक में जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।यह समीक्षा बैठक राज्य में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता,वन्यजीव प्रबंधन की प्रभावशीलता तथा विकास कार्यों की गति को सुनिश्चित करने
हल्द्वानी में थाल सेवा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, जरूरतमंदों को स्वयं परोसा भोजन

हल्द्वानी। शहर में आयोजित थाल सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए स्वयं थाल सेवक के रूप में जरूरतमंदों को भोजन परोसा।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थाल सेवा केवल भोजन वितरण का कार्यक्रम नहीं,बल्कि सच्ची जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं की जीवंत मिसाल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार हेतु प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को इस सेवा से बड़ी राहत मिलती है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह पहल संबल का कार्य कर रही है तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत कर रही है।उन्होंने थाल सेवा से जुड़े सभी स्वयंसेवकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामाजिक पहलें समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और‘ सबका साथ,सबका विकास’की भावना को साकार करती हैं।टीम थाल सेवा के अध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि यह सेवा कई वर्षों से निरंतर संचालित की जा रही है,जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा प्रत्येक माह एक दिन थाल सेवा के लिए सहयोग प्रदान किया जाता रहा है,जिससे इस अभियान को निरंतरता और मजबूती मिली है।कार्यक्रम में टीम थाल सेवा के प्रतिनिधियों,जनप्रतिनिधियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।थाल सेवा का यह आयोजन सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री ने मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ


हल्द्वानी। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण के दौरान रामपुर रोड स्थित पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल एक अस्पताल के उद्घाटन का नहीं,बल्कि दृढ़ निश्चय,संघर्ष और सेवा की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का शुभारंभ समाज के प्रति समर्पित एक ऐसे परिवार की कहानी को दर्शाता है, जिसने अपने जीवन मूल्यों को कर्म के माध्यम से साकार किया है।मुख्यमंत्री ने संस्थान के संस्थापक,जनपद बागेश्वर के गागरी गोलगांव से निकलकर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले जगदीश सिंह पिमोली को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि एक साधारण ग्रामीण परिवेश से प्रारंभ हुई उनकी यात्रा आज स्वास्थ्य सेवा के इस आधुनिक केंद्र तक पहुँची है,जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।श्री पिमोली का संघर्ष,परिश्रम और संकल्प आज उनकी सफलता की सच्ची मिसाल है।दूरस्थ गांव से आकर उन्होंने पहले व्यापार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और अब चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश कर मानव सेवा के इस पवित्र कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 250बेड का यह आधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित है।यह संस्थान भविष्य में चिकित्सा उत्कृष्टता के मानचित्र पर उत्तराखंड को और अधिक सशक्त बनाएगा।उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है,जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।ये सभी प्रयास प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर,सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम में सांसद नैनीताल-ऊधमसिंहनगर अजय भट्ट,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल,विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट,विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा,विधायक नैनीताल सरिता आर्या,विधायक कपकोट सुरेश गड़िया,मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट,दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू,दिनेश आर्या,शंकर कोरंगा,नवीन लाल वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों के अलावा कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी,पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक जगदीश पिमोली एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद


राज्य सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है- पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने किया 147करोड़ की 40विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
हल्द्वानी:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज,हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 147करोड़ 28लाख 56हजार की 40विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 72करोड़ 38लाख की लागत से 23योजनाओं का लोकार्पण तथा 74करोड 90लाख 56हजार की लागत से 17योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा राज्य सरकार, उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर तीव्रता से कार्य कर रही है।राज्य प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय,अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है।हमारा एकमात्र लक्ष्य उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है।जिसपर हम विकल्प प्राइस संकल्प के साथ काम रह रहे हैं।उन्होंने कहा राज्य में समान नागरिक संहिता,सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून,जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी में 30 मीटर स्पान के मोटर पुल,राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टैक्नोलॉजी लैब,नलकूप निर्माण कोटाबाग में महादेवपुरम व झलुवाझाला नलकूप, बेलपोखरा नलकूप तथा बैलपडाव में सिचाई नलकूप का लोकार्पण के साथ ही महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण,लालकुआ में नलकूपों पर स्टेबलाईजर एवं जलजीवन मिशन के अन्तर्गत 14पेयजल योजनाओं में हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया,जीतपुर रैक्वाल,देवलातल्ला,भवानसिंह नवाड,बसन्तपुर,किशनपुर रैक्वाल,चोरगलिया आमखेडा जयराम परमा, हल्दूचौड जग्गी, भवानीपुर कृष्णा,पाडलीपुर,भगवानपुर दुर्गापुर,बकुटिया पेयजल योजना के साथ ही पशु चिकित्सालय रामगढ में भवन निर्माण सहित 23विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।मुख्यमंत्री ने जिन 17योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें कसियालेख से धारी मोटर मार्ग,रानीबाग-खुटानी,चाफी-पदमपुरी-धानाचुली,मोतियापाथर- शहर फाटक मार्ग सुधारीकरण,नैनीताल के अनावासीय भवन निर्माण, भेंटी दियारी खोली मोटर मार्ग, नशा मुक्ति केन्द्र पाण्डे नवाड मरम्मर कार्य,नवाबी रोड सीवरेज कार्य,सीवरेज 28एमएलडी एसटीपी निर्माण,नारीमन तिराहे से गौलापुर तक सडक मरम्मत,देवरामपुर गौलागेट सडक सुधारीकरण,हल्दूचौड गौलारोड डीबीएमस कार्य,चांदनी चौक घुडदौड तक मार्ग सुधारीकरण, पीपल पोखरा में र्साइं सटरिंग,हिम्मतपुर बैजनाथ पीसी कार्य,वृन्दावन विहार एवं चांदनी चौक में पीसी नवनिर्माण, गुसाईपुर में सडक सुधारीकरण एवं पनचक्की-चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग कार्यों शामिल हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमन्त्री घोषणा के अनुपालन में विशेष योजनांतर्गत सहायता कार्यक्रम में स्वीकृत,हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना कार्य कुल लागत रू15443.00लाख है,का भी भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।इस अवसर पर सांसद नैनीताल-उधमसिंह नगर अजय भट्ट,अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा,विधायक नैनीताल सरिता आर्या,मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट,दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू,दिनेश आर्या,सुरेश भट्ट,शंकर कोरंगा,नवीन लाल वर्मा,दीपक महरा,रेनू अधिकारी,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,व कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी,मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे सहित अन्य मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *