Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार की खबरें: हरिद्वार जनपद की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

आरक्षण व जनगणना की मांग को लेकर प्रदर्शन

हरिद्वार। भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने यूजीसी नियमों को लागू करने और ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 23 अप्रैल को ‘भारत बंद’ किया जाएगा।

यूजीसी नियमों के विरोध में सवर्ण समाज निकालेगा बाइक रैली

हरिद्वार। श्रीअखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रविवार को बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया है। अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यह कानून सवर्ण समाज के युवाओं के साथ अन्याय है। रैली के पश्चात राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संतों पर झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठे आरोप लगाने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप निराधार पाए गए हैं और ऐसे लोग संतों की संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *