Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

कल से गूँजेगा बास्केटबॉल का रोमांच, ‘ऑल इंडिया इन्विटेशनल टूर्नामेंट’ का आगाज

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार:  जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार से प्रेमनगर आश्रम में चार दिवसीय ‘माँ गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट’ शुरू होने जा रहा है।

​एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर से 13 पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति के सदस्यों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को न केवल प्रेरणा मिलेगी, बल्कि महिला खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान विकास तिवारी, संजय चौहान और रवि बजाज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *