Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार संक्षिप्त: आज हरिद्वार जनपद की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

हरिद्वार। रोशनाबाद स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन विधायक आदेश चौहान और मेयर किरण जैसल ने किया। प्रतियोगिता में 10 जिलों और स्पोर्ट्स कॉलेजों के 154 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि खेल अब करियर का भी एक बेहतर माध्यम बन चुके हैं।

दमड़ी यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूर्ण

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के प्रकाश उत्सव पर पंजाब से आने वाली पारंपरिक दमड़ी यात्रा का 4 अप्रैल को हरिद्वार में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा संयोजक राजबीर सिंह कटारिया ने बताया कि लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा पुल जटवाड़ा से हरकी पैड़ी स्थित मंदिर तक जाएगी।

दक्षिण काली मंदिर में 16 दिवसीय अनुष्ठान संपन्न

हरिद्वार। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज द्वारा विश्व कल्याण हेतु आयोजित 16 दिवसीय विशेष अनुष्ठान शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने इसे सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बताया। स्वामी कैलाशानंद अब 4 अप्रैल से मुरादाबाद में श्रीराम कथा करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *