Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार में अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का डंडा, लण्ढौरा में दो संपत्तियां सील

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार जनपद में अवैध निर्माणों के विरुद्ध हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ताजा मामले में लण्ढौरा क्षेत्र में बिना अनुमति के किए जा रहे दो अलग-अलग निर्माण कार्यों को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मदद से सील कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार, संबंधित निर्माणकर्ताओं को पूर्व में कई बार काम रोकने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों की अनदेखी कर निर्माण जारी रखा गया।

​कार्रवाई के पहले मामले में शिकारपुर रोड पर मोहब्बत नामक व्यक्ति द्वारा लगभग 15×150 फीट के क्षेत्रफल में दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, दूसरे मामले में पीरपुरा-पठानपुरा रोड पर कब्रिस्तान के पास मुस्तकीम नामक ठेकेदार द्वारा करीब 40×80 फीट के क्षेत्र में टिन शेड डालकर हॉल बनाया जा रहा था। ये दोनों ही निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र के बिना किए जा रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

​मौके पर पहुंची टीम ने संबंधित अधिनियम की धाराओं के तहत वाद दर्ज करते हुए दोनों स्थलों को सील करने की प्रक्रिया पूरी की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने निर्माणकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में बिना नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण न किया जाए। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरे जनपद में अवैध निर्माण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *