Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तराखंड समाचार: हरिद्वार-नैनीताल की खबरें, यहां जानिए

1 min read
Listen to this article


तीन दिवसीय विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

हरिद्वार:   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के लिए तीन दिवसीय विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया।गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार व सचिव सिमरनजीत कौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र दत्त ने कहा कि अधिकार मित्रों की अहम जिम्मेदारी जरूरत मंद लोगो को सही व उचित कानूनी सहायता प्रदान करने की है। वे अपने कार्यों को सेवा भाव के रूप में करे।प्रशिक्षण में सचिव सिमरनजीत कौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिकार मित्रों के कार्य व नालसा की ओर से चलायी जा रही अनेक योजनाओ के बारे में बताया। प्रथम अपर जिला जज नीलम रात्रा ने पोक्सो अधिनियम,विशेष न्यायाधीश पोक्सो लक्ष्मण सिंह ने किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी दी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र और मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने अधिकार मित्रों को सामाजिक सेवा व कानून के संबंध में बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज कुमार शर्मा ने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम,डिप्टी एल.ए.डी.सी. रमन सैनी ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के बारे में बताया।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सीमा ने किया। कार्यक्रम में रजिया अख्तर,आदिल अली,सोमा शरण व अपूर्व चौधरी भी उपस्थित रहें। प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिन 16मई तक चलेगा।

मतदाता सूची के मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति की समीक्षा की गई

नैनीताल/हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अर्हता तिथि 01जनवरी 2026 के आधार पर प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एस.आई.आर.) के अंतर्गत की जा रही तैयारियों एवं पुनरीक्षण से पूर्व संपादित गतिविधियों के संबंध में जनपद स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में समस्त उपजिलाधिकारी,तहसीलदार एवं आयोग द्वारा अधिसूचित विभिन्न विभागों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक सम्पन्न गई।बैठक में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की मतदाता सूची के मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति की समीक्षा की गई।अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के अंतर्गत की जा रही पूर्व तैयारी संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने निर्देशित किया कि वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली के प्रत्येक मतदाता की वर्तमान निर्वाचक नामावली के मतदाताओं के साथ सही एवं शुद्ध रूप से मैपिंग सुनिश्चित की जाए तथा अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का गंभीरता से परीक्षण किया जाए।बैठक में ए.आर.ओ. नेट सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्त विसंगतियों (एनोमली) के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.)नियुक्त किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही ए.आर.ओ.नेट में प्रदर्शित अनियमितताओं के आधार पर संबंधित मतदाताओं के मध्य व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करते हुए उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने हेतु सूचित किए जाने के निर्देश दिए गए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशानुसार ई-रोल अपडेट से संबंधित कोई भी प्रपत्र“एक्सेप्टेड”अवस्था में लंबित न रहे तथा प्रपत्र-6,7 एवं 8 किसी भी दशा में क्रमशः 15,30 एवं 45दिवस से अधिक अवधि तक लंबित न रखे जाएं।बैठक में अपर जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये है कि,जहाँ आगामी एसआईआर प्रस्तावित है, उसमें विभिन्न बातों की पुष्टि अवश्य करा लिया जाय।बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ए.पी.बाजपेई, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे,तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे तथा वर्चुअल माध्यम से परितोष वर्मा,नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी सहित उपजिलाधिकारी नैनीताल,रामनगर,धारी,कालाढूंगी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

ईंधन बचाव अभियान’ मुख्य विकास अधिकारी पैदल पहुंचे कार्यालय

भीमताल:  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के क्रम में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे स्वयं पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी श्री पाण्डे ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन की बचत अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि दैनिक कार्यों में वाहनों का सीमित उपयोग करें तथा अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें,ताकि ईंधन की खपत को कम किया जा सके।उन्होंने कहा कि पैदल चलना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है,बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी दूरी के लिए वाहन के बजाय पैदल चलने की आदत अपनाए,तो ईंधन बचत के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने भीमताल विकास भवन परिसर सहित विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों,कर्मचारियों से ईंधन बचाव अभियान को जन सहभागिता के रूप में अपनाने की अपील की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *