गांजे के साथ तस्कर दबोचा, कुंभ की तैयारियां, शिव मंदिर हत्याकांड का खुलासा
1 min read
दो किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 2.088 किलोग्राम गांजे के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू उर्फ गंजू निवासी मायापुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कार्रवाई एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई।
कुंभ मेला तैयारियों का एसएसपी ने किया निरीक्षण

हरिद्वार। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून, टिहरी और पौड़ी क्षेत्रों में प्रस्तावित अस्थायी पुलिस लाइन, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के शिविर, थानों और फायर स्टेशन के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार। छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नेताओं ने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
शिव मंदिर दोहरे हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने पथरेश्वर महादेव मंदिर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार मंदिर की गद्दी के विवाद में दो साधुओं की हत्या कर उनके शव मंदिर परिसर में दबा दिए गए थे। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने वारदात की साजिश और हत्या की बात स्वीकार की है।
