August 5, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तराखंड में एसटीएफ का बड़ा प्रहार: 200 बोतल नशीले कोडीन सिरप के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

1 min read
Listen to this article

उत्तराखंड में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत एसटीएफ (ANTF), औषधि विभाग और थाना ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर, फ्लैट और वैगनआर कार की तलाशी लेकर बिना किसी वैध लाइसेंस या दस्तावेज के रखी गई 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद की है।

​गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय आकाश छाबड़ा, पुत्र सुरेश छाबड़ा, निवासी आर्य नगर, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है, जो सराय गांव स्थित ‘वैभव मेडिकल स्टोर’ का संचालन करता है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशा करने वालों को फुटकर में यह सिरप बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था।

​पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के नेतृत्व में चलाए गए इस निरीक्षण अभियान के दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के पास से बरामदगी के बाद पुलिस को इस नशीले सिरप के मुख्य सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिस पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी में इस्तेमाल कार व कोडीन सिरप को जब्त कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए यह अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed