August 17, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार में बेकाबू बाइक की टक्कर से दो पत्रकार घायल, सीसीटीवी में कैद हुए फरार आरोपी

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार में अनियंत्रित बाइक ने पत्रकारों की मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, वरिष्ठ पत्रकार बंसल के घुटने में गंभीर फ्रैक्चर

हरिद्वार। धर्मनगरी के तुलसी चौक पर दोपहर लगभग ढाई बजे एक सड़क हादसे में दो पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद तथा वरिष्ठ पत्रकार विजय बंसल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा अंजाम देने के बाद दोनों युवक निरंजनी अखाड़ा रोड की तरफ फरार हो गए।

​टक्कर इतनी भीषण थी कि वरिष्ठ पत्रकार विजय बंसल के घुटने में गंभीर फ्रैक्चर आ गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत डॉक्टर जैन के नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया गया है।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें फरार युवकों और उनकी मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *