कुमायॅू मण्डलायुक्त ने जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर समाधान कराया
1 min read
हल्द्वानी। आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद,बकाया धनराशि,आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने,दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने,मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाने अन्य नागरिक समस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।जनसुनवाई में ग्राम सल्ट, अल्मोड़ा निवासी लीला देवी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उन्होंने चांदपुर,काशीपुर स्थित पर्वतीय कॉलोनी में एक बिल्डर से प्लॉट क्रय किया था।मौके पर जाने पर रजिस्ट्री में दर्शाये गये रकबे से भूमि कम पाई गई।प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आयुक्त द्वारा दोनों पक्षों को जनसुनवाई में तलब किया गया।दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के पश्चात बिल्डर द्वारा शिकायतकर्ता लीला देवी को रजिस्ट्री के अनुसार मूल रकबे के बराबर भूमि उसी कॉलोनी में अन्यत्र स्थान पर उपलब्ध करा दी गई।समस्या का समाधान होने पर फरियादी द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया गया।वन पंचायतों के गठन को लेकर वन पंचायत संघर्ष समिति के लोगों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापनजनसुनवाई के दौरान क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति ,वन पंचायत के सदस्यों ने आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में अवगत कराया गया कि कुमाऊं मण्डल में जनपद अल्मोड़ा को छोड़कर शेष जनपदों में वन पंचायतों का गठन नहीं किया गया है।आयुक्त ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि शीघ्र वन पंचायतों का गठन कराना सुनिश्चित करें।रानीबाग के ऐतिहासिक चित्रेश्वर धाम (चित्रशिला घाट) चित्रेश्वर धाम (चित्रशीला) परिसर में हुए कथित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की मांग को लेकर कत्यूरी समाज के लोगो ने आयुक्त को समस्या से अवगत कराया। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी और संबंधित प्राधिकरण के अधिकारियों को स्थलीय जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।ग्राम प्रतापपुर,गोलापार,तहसील हल्द्वानी निवासी कंचन बिष्ट द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई थी।शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयुक्त के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।आयुक्त के निर्देशों के क्रम में कंचन बिष्ट का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर दिया गया है।प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरांत शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उनका कार्य पूर्ण हो गया है और अब उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है।शिकायतकर्ता द्वारा मामले के निस्तारण की पुष्टि करते हुए लिखित रूप से अवगत कराया गया है कि“मेरा कार्य हो गया है। जनसुनवाई में ललित जोशी शीशमहल ने अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाये जाने,राधा डोगरा ने इकरारनामे के अनुसार भूमि की दाखिल खारिज न किये जाने,महेश चन्द्र जोशी ने इंदिरा आवास कालोनी हल्दूचौड में सार्वजनिक पार्क को अतिक्रमण मुक्त कराने,कंचन बिष्ट ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने तथा जगदम्बिका विहार भगवानपुर तल्ला वार्ड नम्बर 41ने कालौनी के पार्क को अतिक्रमण एवं कब्जा मुक्त कराने का अनुरोध किया। आयुक्त ने जनसुनवाई में अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया।
