हरिद्वार संक्षिप्त: हरिद्वार जनपद की संक्षिप्त खबरें, यहां देखें
1 min read
यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ
हरिद्वार। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की हरिद्वार शाखा के प्रबंधक गोपाल मौर्य के जन्मदिन पर बैंक परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संतों, राजनेताओं, व्यापारियों एवं बैंक अधिकारियों ने भाग लिया और प्रसाद वितरित किया गया।
सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री
हरिद्वार। पं. गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का नया महामंत्री सर्वसम्मति से चुना गया। संस्था के अध्यक्ष अम्बरीश रस्तोगी ने उन्हें सभी को साथ लेकर संस्था के कार्य आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।
पार्षद नामित होने पर लव शर्मा का हुआ स्वागत
हरिद्वार। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में नामित पार्षद बनाए जाने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, मिठाई और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। लव शर्मा ने जनसेवा और हरिद्वार के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प जताया।
डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए सघन अभियान के निर्देश
हरिद्वार। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। नगर निगम टीम ने संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों की जांच कर लोगों को जलभराव रोकने और साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया।
कांग्रेस नेताओं ने कुंभ निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की मांग
हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कुंभ मेलाधिकारी से मुलाकात कर निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने स्थायी निर्माण कार्यों, पार्किंग और अस्पताल जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान और प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमालाओं से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
कांग्रेस पार्षदों ने कुंभ मेला अधिकारी को सौंपे विकास प्रस्ताव

हरिद्वार। कांग्रेस पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका से मुलाकात कर सड़कों की मरम्मत, ड्रेनेज व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्कों के सौंदर्यीकरण और अतिरिक्त सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव सौंपे।
विकास के साथ प्रकृति का संतुलन जरूरी: करौली शंकर महाराज
हरिद्वार। हिमालय दिवस पर महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिमालय, नदियों, जंगलों और जलस्रोतों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा देशभर में 11 लाख पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा।

