October 7, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके, स्थिति सामान्य; कोई नुकसान नहीं

1 min read
Listen to this article

​देहरादून/हल्द्वानी:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून समेत राज्य के कई नगरों में आज (06 अक्टूबर 2026) रात्रि 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की आहट के साथ ही ‘भूदेव ऐप’ के माध्यम से भी नागरिकों को अलर्ट और चेतावनी संबंधी सूचना प्राप्त हुई।

​भूकंप के झटके महसूस होते ही राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। घटना के तत्काल बाद जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों (हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून एवं रुद्रप्रयाग) द्वारा अपनी-अपनी जनपदों की सभी तहसीलों से दूरभाष (फोन) पर संपर्क स्थापित कर स्थिति का जायजा लिया गया।

​स्थानीय प्रशासनों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। सभी जनपदों में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रित है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *