एनयूजे (आई) हरिद्वार इकाई का गठन, देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष और जोगेंद्र मावी बने महामंत्री
1 min read
हरिद्वार (13 अक्टूबर 2026)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की हरिद्वार इकाई का पुनर्गठन प्रेसक्लब सभागार में किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को अध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। आगामी 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को संयोजक बनाया गया है।
प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी की अध्यक्षता और महामंत्री संदीप रावत के संचालन में आयोजित बैठक में एनयूजे (आई) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने पदाधिकारियों की घोषणा की। बैठक को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, संरक्षक आदेश त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा, गुलशन नैयर और बालकृष्ण शास्त्री ने भी संबोधित किया तथा पत्रकार हितों व एकजुटता पर जोर दिया।
बैठक में शामिल पत्रकार (सभी नाम):
बैठक में राहुल वर्मा, सुनील पाल, राजेश शर्मा, करन खुराना, सुभाष कपिल, राधिका नागरथ, अमित शर्मा, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, निशा शर्मा, ललितेंद्र नाथ, लव शर्मा, संदीप शर्मा, अनिल भास्कर, स्वरूप पुरी, प्रशांत शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, मयूर सैनी, केपी चौहान, सुरेंद्र शर्मा, वैभव भाटिया, जयपाल सिंह, संजीव शर्मा, काशीराम सैनी, शमशेर बहादुर बम, सतीश गुजराल, गौरव कश्यप, सुनील कुमार, अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा, प्रवीण पैंगवाल, अमन, पुलकित शुक्ला, आशीष मिश्रा, अभिनव चौरसिया, नौशाद खान, जीके वैध, सचिन पालीवाल, अश्वनी विश्वनोई, रविंद्र पाल सिंह, सचिन कुमार, विकास कुमार, नितिन राणा, राधेश्याम विद्याकुल, जहांगीर मलिक, डॉ. रूपेश शर्मा, आशीष धीमान, सुमित यशकल्याण, सचिन सैनी और अनिल शर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।


