हल्द्वानी: आयुक्त दीपक रावत ने की पूजा-अर्चना और शंख वादकों को किया सम्मानित; कहा— “रणभूमि से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी”
1 min read
दुर्गा पूजा पंडालों में आयुक्त दीपक रावत ने लिया माँ दुर्गा का आशीर्वाद
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री सचिव व कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने रविवार को हल्द्वानी स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।पीलीकोठी (संकल्प बैंक्वेट हॉल): विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आयुक्त रावत ने शंख ध्वनि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसके पश्चात आयोजक समिति ने उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।रामकृष्ण धाम आश्रम (गांधी आश्रम): पहली बार आयोजित दुर्गा पूजा में शामिल होकर आयुक्त ने दर्शन किए और अष्टमी पूजन का भोग प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति ने पुष्पगुच्छ व शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
सफलता के लिए मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास जरूरी: दीपक रावत
हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।छात्रों को संदेश: उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए शारीरिक और बौद्धिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा— “रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी है।”सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष शोएब, स्कूल प्रबंधक समीर टिक्कू, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



