November 14, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल का 62वां वार्षिकोत्सव शुरू, स्वामी श्रद्धानंद को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल का तीन दिवसीय 62वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए तीन कुंडीय सामवेद परायण यज्ञ को पांच कुंडीय यज्ञ में परिवर्तित करना पड़ा, जिसमें लगभग 20 दंपतियों ने यजमान के रूप में आहुतियां दीं।

यज्ञ के ब्रह्मा व मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रो. विनय विद्यालंकार एवं आर्य गुरुकुल पौंधा के ब्रह्मचारियों ने वेद ऋचाओं का पाठ किया। प्रो. विद्यालंकार ने कहा कि सामाजिक एकता में आर्य समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

अध्यक्षीय संबोधन में संस्था के अध्यक्ष व बीएचईएल के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. बलवीर तलवार ने स्वतंत्रता संग्राम में आर्य समाज की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी ने हरिद्वार में गुरुकुल की स्थापना कर ब्रिटिश मैकाले शिक्षा पद्धति को सीधी चुनौती दी थी। इस दौरान सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार से स्वामी श्रद्धानंद जी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की मांग की गई।

कार्यक्रम में आचार्य डॉ. रामकृष्ण शास्त्री, संरक्षक ओपी बत्रा, मंत्री मदन सिंह और कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भजन-प्रवचन के बाद ऋषि लंगर का आयोजन हुआ। डॉ. तलवार ने बताया कि शनिवार को यज्ञ व प्रवचन जारी रहेंगे और रविवार को परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के सान्निध्य में 31 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ उत्सव का समापन होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed