पत्रकार मान्यता व चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों का त्वरित निस्तारण हो: डॉ. नितिन उपाध्याय
1 min read
नैनीताल: सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जिला सूचना कार्यालय एवं मीडिया सेंटर नैनीताल में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम और स्टाफ को पत्रकार मान्यता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित मामलों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और निदेशालय स्तर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


