Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

दावा: हमारे प्रत्याशी प्रदेश में जीत का इतिहास बनाएंगे- वीडी

1 min read
Listen to this article

प्रदेश में नहीं है एंटी इनकंबेंसी, गरीब कल्याण और विकास के नाम पर मिलेगा भाजपा को वोट

(सुनील शर्मा-विनायक फीचर्स)
भाजपा के 228 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने के बाद पार्टी पूरी तरह से विधानसभा चुनाव के मैदान में आ चुकी है। शनिवार को 92 और प्रत्याशियों का ऐलान होने के बाद वीडी शर्मा ने विशेष चर्चा में दावा किया है कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी नहीं हैं। भाजपा ने ऐसे कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है जो प्रदेश में जीत का इतिहास बनाएंगे। उम्मीदवार चयन में योग्यता, अनुभव के साथ ही यह भी देखा गया कि वे समाज के लिए सेवा का भाव भी रखते हैं। प्रस्तुत है उनसे चर्चा के मुख्य अंश…
सवाल- भाजपा ने 228 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, क्या कहेंगे?
जवाब- हमारी पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है जो अनुभवी है, उनमें नेतृत्व करने की क्षमता है। प्रदेश के विकास और समाज के उत्थान में उनकी भूमिका रही है। प्रतिभाशाली नौजवान, समाज के लिए सेवा करने वालों को ही हमने चुनाव में उतारा है। ऐसे अच्छे कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीयअध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद।
सवाल- कांग्रेस के कुछ उम्मीदवारों को आप आपराधिक प्रवृत्ति का बता रहे हैं, भाजपा में क्या स्थिति है?
जवाब- भाजपा ने स्वच्छ छवि और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। हमने ऐसे युवकों को टिकट दिया है,जो प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर राजनीति में आए। शिवराज कन्नौज मनावर से उम्मीदवार बने हैं। उन्होंने मैनिट भोपाल से बीटेक किया है। वे मुंबई के टाटा पॉवर कंपनी में कार्यरत थे। वे मोदी जी से प्रेरित होकर समाजसेवा में उतरे, जनजातियों के बीच लगातार काम कर रहे हैं। हमने ऐसे लोगों को टिकट दिया है जो अनुभवी कार्यकर्ता है, समाज हित में अलग-अलग प्रकार की भूमिका निभाते रहे हों।
सवाल- प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी का कितना असर रहेगा?
जवाब- प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी नहीं है। ऐसा होता तो हमें ज्यादा टिकट काटने पड़ते। प्रदेश में सभी ने देखा है कि 2003तक प्रदेश की क्या स्थिति कांग्रेस ने कर दी थी। उसके बाद भाजपा की सरकार आई, हमारी सरकार ने प्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया। अब हम स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाएंगे। हमारी सरकार हर समाज को ताकत देने का काम करती रही है। इसलिए प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी है ही नहीं, उसका कोई असर भी देखने को नहीं मिलेगा।
सवाल- वर्तमान विधायकों को टिकट देने पर उनके क्षेत्र में एंटी इनकंबेंसी का असर होगा?
जवाब- चुनाव जीतने के लिए जो जरुरी कदम थे, वे उठाए गए हैं। मैं फिर बोल रहा हूं कि एंटी इनकंबेंसी नहीं हैं। वर्तमान विधायकों को टिकट दिए जाने से पहले उनके अनुभव, काम-काज पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गंभीरता से विचार किया है। विचार करने के बाद ही उम्मीदवार बनाएं हैं। हमने 32 विधायकों के टिकट बदले हैं। समय के अनुसार व्यवस्था की, उनके स्थान पर नए लोगों को मौका दिया गया है। आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं।
सवाल- जयंत मलैया, गिरीश गौतम, सीतासरन शर्मा जैसे बुजुर्ग नेताओं को भी उम्मीदवार बना दिया?
जवाब- जयंत मलैया हमारे योग्य और अनुभवी नेता है। वे प्रदेश के वित्त मंत्री रहें हैं। प्रदेश के विकास और अग्रणी बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गिरीश गौतम, सीतासरन शर्मा हमारे अनुभवी नेता हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *