खास खबर: मुख्यमंत्री ने दिए अटल ब्रिज की तर्ज पर ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाने के निर्देश
1 min read
देहरादून,: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित अटल फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे आधुनिक तकनीकि का नमूना बताया, उन्होंने कहा कि यह पुल अपने सुंदर संरचना से साबरमती के सौंदर्य से भी पर्यटकों को आकर्षित कराता है। इसमें लोगों के आवागमन की भी बेहतर व्यवस्थायें की गई हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अटल ब्रिज के प्रोजेक्ट हेड श्री सुशांत से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सचिव श्री विनय शंकर पांडे को उत्तराखंड में भी अटल ब्रिज की तर्ज पर ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के निर्देश दिए।
