July 23, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

तीन दिवसीय वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ का आयोजन 23 से

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार। स्वामी दयानंद की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23दिसंबर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस अकादिमिक आयोजन में देश-विदेश के विद्वान शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर प्रभात कुमार के अनुसार 23दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ का शुभारंभ होगा। प्रो. प्रभात कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में पहली बार वैश्विक स्तर पर वेद विज्ञान और संस्कृति को केंद्र में रखकर वृहद आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में वैदिक विद्वान,वैज्ञानिक, शोध अध्येता प्रतिभाग करेंगे और भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों पर अकादिमिक विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में इस वैश्विक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आर्य जगत के विद्वान और आर्य सन्यासी भी सम्मिलित होंगे। प्रोफेसर प्रभात कुमार के अनुसार आयोजन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड,़ केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, योग गुरु स्वामी रामदेव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभा करेंगे। वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ में देश की नई शिक्षा नीति और वैदिक शिक्षा दर्शन के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी। गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय में नए शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम और अकादिमिक कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
फोटो नं.1-निर्वाचित पदाधिकारी
विवेक धीमान बने टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
हरिद्वार। सोमवार को संपन्न हुए हरिद्वार टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता विवेक धीमान,उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सिंह,सचिव पद पर विकास कालरा, सहसचिव पद पर सनोज कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर अजय धीमान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर शर्मा और विपिन कुमार की देखरेख में विवेक विहार कालोनी में संपन्न हुए चुनाव में सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन आने से सभी पदाधि- कारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी रणवीर सिंह व विपिन कुमार एवं संजीव चौहान,संजीव अरोड़ा,नवप्रीत अरोड़ा,धीरज चंदोक,अभय त्रिपाठी,गोपाल शर्मा ,वसीम,रजनीश वर्मा,जितेंद्र भारद्वाज,रवि चौहान आदि अधिवक्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वगात किया व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं और बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक धीमान व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से करदाताओं और अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करेंगे। वादकारियों को जीएसटी के संबंध में आने वाली समस्याओं को दूर कराया जाएगा। अधिवक्ताओं के हितों को लेकर काम किए जाएंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *