उत्तराखंड पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के वार्षिक चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित
1 min read
हरिद्वार: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की हरिद्वार इकाई के वार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। विवेक विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रमोद गिरी को जिलाध्यक्ष, महावीर नेगी को महामंत्री और रितेश तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह की अध्यक्षता और महामंत्री आवेश अंसारी के संचालन में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी के नामों का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद गिरि, महामंत्री आवेश अंसारी ने महामंत्री पद के लिए महावीर नेगी और रूपेश वालिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए रितेश कुमार तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा था।
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के वरिष्ठ मार्गदर्शकों अश्वनी अरोड़ा, मुदित अग्रवाल, डॉ. विशाल गर्ग, रूपेश वालिया, पंकज कौशिक, विकास चौहान और आनंद गोस्वामी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद गिरि, महामंत्री महावीर नेगी और कोषाध्यक्ष रितेश तिवारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक में अश्विनी अरोड़ा, मनीष कुमार, वासुदेव राजपूत, परवीन कुमार, एस. अली, कुलदीप, चंद्रशेखर गोस्वामी, रूपेश वालिया, विकास चौहान, दीपक मौर्य, दिनेश शर्मा, विशाल गोस्वामी, आर. अहमद, नौशाद खान, मनीषा सूरी और विजय कुमार बंसल सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक के समापन के बाद सभी पत्रकारों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शोक व्यक्त किया।
