Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों ने चलाया स्वच्छता अभियान

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: स्थानीय प्रेस क्लब में रविवार को पत्रकारों ने एकजुट होकर सफाई अभियान चलाया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में यह पहल की गई, जिसमें पत्रकारों के साथ सफाई कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह सफाई अभियान प्रेस क्लब के देवपुरा स्थित गेस्ट हाउस में चलाया गया, जो काफी समय से बंद पड़ा था।
डॉ. शिवा अग्रवाल और डॉ. राधिका नागरथ के संयोजन में आयोजित इस स्वच्छता कार्यक्रम में सभी पत्रकारों ने सक्रिय रूप से योगदान दिया। स्वयं प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रेस क्लब न केवल हमारा घर है, बल्कि एक मंदिर के समान पवित्र स्थान है, जिसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब में नियमित रूप से सफाई कार्य होता रहता है, लेकिन दीपावली से पहले घरों में होने वाली विशेष सफाई की तरह इस बार गेस्ट हाउस में विशेष अभियान चलाया गया, जहाँ कमरों में जमी गंदगी को साफ किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद भूपेंद्र कुमार ने सफाई कार्य में जुटे पत्रकारों और सफाई कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप चॉकलेट के डिब्बे प्रदान किए, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पत्रकारों शिवशंकर जयसवाल, सुनील पांडे और आदेश त्यागी ने सफाई कर्मियों राजू और मोनू को राशन किट भी वितरित की, जो उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास था।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने भविष्य में भी अपने दिवंगत पत्रकार साथियों की स्मृति में इस प्रकार के स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही, जिसमें उनके परिवार भी शामिल होंगे।
इस मौके पर प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिवशंकर जयसवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुनीलदत्त पांडे, आदेश त्यागी, नरेश गुप्ता, महासचिव दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, खेल संयोजक राहुल वर्मा, कार्यालय प्रभारी बालकृष्ण शास्त्री, उद्यान संयोजक सुनील पाल, आशीष मिश्रा, संजीव शर्मा, नितिन राणा, पुलकित शुक्ला, वैभव भाटिया, सुमित यशकल्याण, गणेश भट्ट, विकास खरे, सचिन सैनी, राजू और मोनू सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *