शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम ने पैन इंडिया फिल्म ‘फायर वारियर्स’ के गीत ‘भागीरथों पुनः उठो’ का किया विमोचन
1 min read
हरिद्वार: शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज ने महेश भट्ट निर्देशित फिल्म ‘फायर वारियर्स’ के गीत ‘भागीरथों पुनः उठो’ को जारी किया। यह फिल्म उत्तराखंड के शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित है और वनों को आग से बचाने के संघर्ष पर आधारित विश्व की पहली हिंदी फीचर फिल्म है, जो जून में रिलीज होगी।
इस अवसर पर ‘भागीरथों पुनः उठो’ पर आधारित राष्ट्रीय गीत नाटिका प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया। गीत को टी आर बीजू लाल (आई एफ एस) ने आवाज दी है और यह जंगलों को बचाने के लिए प्रेरित करता है। प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल और कॉलेज से टीमें भाग लेंगी और सर्वश्रेष्ठ पांच को ‘पर्यावरण योद्धा भगीरथ ट्रॉफी’ और नकद पुरस्कार मिलेंगे। गीत नाटिका में हरीश भिमानी की आवाज सूत्रधार के रूप में है।
गीत मत्स्य पुराण के श्लोक से शुरू होता है, जिसे रितुराज ने लिखा है, मन चौहान ने संगीत दिया है और महेश भट्ट ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण स्टार फॉर्च्न मूवीज और रियलिटी फिल्म्स द्वारा किया गया है।
