Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

मलेशियाई सिविल सेवा प्रशिक्षुओं का हरिद्वार दौरा: सुशासन और जिला प्रशासन का अध्ययन

1 min read
Listen to this article

मलेशिया सिविल सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने भारत सरकार के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के तत्वावधान में हरिद्वार का दौरा किया। डॉ. संजीव शर्मा और बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में आए इस दल का स्वागत अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी ने प्रशिक्षुओं को भारत सरकार और राज्य की शासन व्यवस्था, जिला प्रशासन की संरचना, जिलाधिकारी के विभिन्न कार्य, आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका और मुख्य विकास अधिकारी के कार्यों से अवगत कराया। एसपी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस व्यवस्था, कानूनी ढांचे और कुंभ मेलों में भीड़ नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। अधिकारियों ने जिले की चुनौतियों और हरिद्वार की सांस्कृतिक व धार्मिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
मलेशियाई दल के नेता मोहम्मद नासिर ने अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी और एसपी जितेंद्र चौधरी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कोर्स कॉर्डिनेटर संजीव शर्मा और प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. बी. एस. बिष्ट ने हरिद्वार प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *