Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

जिला प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने ली शपथ, संतों ने दिया मार्गदर्शन

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज शंकर आश्रम के समीप आयोजित एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने अपने आशीर्वचन में पत्रकारिता को समाज को दिशा देने वाली महत्वपूर्ण शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। पूर्व मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश वालिया सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी और देश के विकास में पत्रकारों की भूमिका की सराहना की। पूर्व राज्यमंत्री सुखदेव सिंह नामधारी एवं अन्य संत महात्माओं ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप सहित सभी पदाधिकारियों को संतों ने पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन कवि रमेश रमन ने किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *