हरिद्वार के व्यापारियों ने जलभराव की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
1 min read
हरिद्वार के न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बरसाती सीजन में जलभराव की समस्या से परेशान होकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने शिकायत की कि बार-बार शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मानसून से पहले नालों की सफाई न होने और सफाई के दौरान मलबा न उठाने पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने टूटे स्लैब की मरम्मत और भगत सिंह चौक अंडरपास के अधूरे डिवाइडर व गड्ढों को ठीक करने की भी मांग की। महामंत्री दीपक अग्रवाल ने क्षेत्र की खराब पथ प्रकाश व्यवस्था का मुद्दा उठाया। व्यापारियों ने नगर आयुक्त को क्षेत्र का दौरा करने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर कई व्यापारी मौजूद रहे।
