सीवर कार्य में लापरवाही: व्यापारियों और निवासियों का विरोध
1 min read
हरिद्वार: महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में सत्यम विहार, भूपतवाला के व्यापारियों और निवासियों ने सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने संस्था पर सरकार की जनहित योजना सीवर लाइन बिछाने में भारी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
सुनील सेठी ने कहा कि अनियोजित और अनियमित तरीके से किए जा रहे सीवर कार्य से भविष्य में जनता को परेशानी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर बिना बजरी-कंक्रीट के सीधे रेत पर पाइप बिछाए जा रहे हैं, जिससे सड़कें धंस सकती हैं और सीवर ओवरफ्लो हो सकता है।
स्थानीय निवासियों ने भारतमाता पुरम, गायत्री विहार, सत्यम विहार सहित उत्तरी हरिद्वार में सड़क निर्माण न होने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सड़कें जल्द खराब हो जाएंगी।
धर्मशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भीम सैन सहित अन्य निवासियों ने इन कार्यों की निष्पक्ष जांच के लिए एक कमेटी गठित करने की मांग की, ताकि सरकारी धन के दुरुपयोग को रोका जा सके। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य सचिव से इस मामले में ध्यान देने का आग्रह किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजू जोशी,हरिमोहन भारद्वाज, सतनाम सिंह, गोकुल डबराल, डॉक्टर अतिथ ऐरन, शलभ गुप्ता, परमेश गोयल, लालजी यादव, महेश कालोनी, एस एन तिवारी, राजेश पांडे,राकेश सिंह,पवन पांडे,सचिन अग्रवाल, लक्की अनेजा,मंगल सिंह, मनोज कुमार, गौरव शर्मा, अनिल कोरी,विनीत शर्मा, देवेश अरोड़ा, ललित कुमार, रवि चावला सहित कई निवासी व्यापारी उपस्थित रहे।
