प्रेस क्लब हरिद्वार में नारद जयंती कार्यक्रम: राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि – प्रो . सुलेखा डंगवाल
1 min read

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने नारद जयंती कार्यक्रम में राष्ट्र प्रेम को सर्वोपरि बताया और ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने इसकी आलोचना करने वालों का विरोध किया और तुर्की द्वारा पाकिस्तान के समर्थन पर व्यापारिक संबंध समाप्त करने का आह्वान किया। कर्नल (से.नि.) एमपी शर्मा ने राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि बताया और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की निंदा की। महामण्डलेश्वर महंत स्वामी ललितानन्द गिरी महाराज ने नारद जी के जीवन को लोक कल्याण के लिए समर्पित बताया। कार्यक्रम में डॉ. शिवशंकर जायसवाल की पुस्तक ‘सन्यासी के गीत’ का विमोचन हुआ और ज्ञान प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. यतींद्र नाग्यान, सीए अनिल वर्मा, रमेश उपाध्याय, हेमचन्द्र पांडे, विवेक कम्बोज, अनिल वर्मा, रोहिताश कुँवर, सुमित सारस्वत, मनीष सैनी, डॉ. अश्वनी चौहान, सुनील दत्त पांडेय, आदेश त्यागी, बृजेन्द्र हर्ष, संजय रावल, रामचन्द्र कन्नौजिया, दीपक मिश्रा, काशीराम सैनी, संदीप शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, कुलभूषण शर्मा, मनोज खन्ना, सूर्यकांत बेलवाल, शिवकुमार शर्मा, डॉ. राधिका नागरथ, त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सुदेश आर्या, डॉ. परमिंदर सिंह, मुदित अग्रवाल, महावीर नेगी, विकास चौहान, नरेशदीवान शैली, मनोज गहतोड़ी, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, दयाशंकर वर्मा, अश्वनी विश्नोई, सचिन पालीवाल, सचिन तिवारी, विक्रम छाछर, सुमित यशकल्याण, पंडित अधीर कौशिक, जेपी जुयाल, जेपी बडोनी, आशीष जैन, डॉ. त्रिभुवन शर्मा, नेहा मालिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महेंद्र कुमार मित्तल, देवेश वशिष्ठ और अमित शर्मा ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. रजनीकांत शुक्ला ने प्रस्तावना दी और डॉ. शिवशंकर जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।
