Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को, युवक गिरफ्तार

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: एक शादी समारोह में तमंचा लहराते हुए डांस करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम हरजौली जट के रहने वाले एक युवक का शादी समारोह में तमंचे के साथ नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने सोशल मीडिया पर इस तरह की दबंगई दिखाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मंगलौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक दीपक पुत्र मेवाराम को .315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *